शहर में आयोजित वार्षिक पुस्तक मेले में इस बार पाठकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई।
प्रकाशकों ने बताया कि हिंदी साहित्य के साथ-साथ बाल साहित्य के स्टॉल पर भी खासी भीड़ रही।
मेले में कई नई पुस्तकों के विमोचन के साथ लेखकों से संवाद सत्र भी आयोजित किए गए।



