अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मेले में विदेश में पढ़ाई के प्रति बढ़ा रुझान

शहर में आयोजित शिक्षा मेले में विदेशी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मिलने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी।
काउंसलरों ने बताया कि छात्रवृत्ति और आसान वीजा प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में खासी उत्सुकता है।
अभिभावकों ने भी विदेश में पढ़ाई से जुड़े खर्च और सुरक्षा जैसे पहलुओं पर जानकारी हासिल की।


